amruta fadnavis wife of devendra fadnavis

अमृता फडणवीस वाइफ ऑफ देवेंद्र फडणवीस

अमृता फडणवीस वाइफ ऑफ देवेंद्र फडणवीस को एक सफल समाजसेवी, बैंकर, सिंगर और होममेकर के रूप में जाना जाता हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके देवेंद्र फडणवीस की वाइफ होने की वजह से अमृता एक स्टार सिलेब्रटी भी है. अक्सर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली अमृता फडणवीस की खूबसूरत ड्रेसिंग स्टाइल और फैशन सेंस भी उन्हें चर्चा में बनाएं रखती है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी अमृता काफी एक्टिव रहती है, और उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है. अपने फैंस के साथ अमृता अक्सर इंटरैक्ट करती रहती है और अपनी गतिविधियों की पोस्ट करके लोगो से जुडी रहती है. अधिकांशतः एथनिक और ट्रडिशनल ड्रेसेज में नजर आने वाली अमृता फडणवीस को वेस्टर्न ड्रेसेज से भी कोई परहेज नहीं है और कभी कभी पहनती है तो उनमें भी उतनी ही कंफर्टेबल और खूबसूरत लगती हैं.

रानडे परिवार में जन्मी अमृता का जन्म 9 अप्रैल 1979 को नागपुर, महाराष्ट्र में, शरद रानडे के यहाँ पर हुआ था. चिकित्सकों के परिवार से आने वाली अमृता के पिता शरद रानडे एक नेत्र रोग विशेषज्ञ है और माता चारुलता रानडे, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में काम करती रही. अमृता के भाई का नाम गौरव रानडे है, जो एक इंजीनियर है.

एक आधुनिक विचारधारा वाले ऐसे परिवार में अमृता रानडे का जन्म हुआ, जहाँ महिलाओं को समानता के साथ ही शिक्षा और स्वतंत्रता का पूरा हक़ दिया जाता था. 

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, नागपुर से शुरूआती पढाई करने के बाद अमृता रानडे ने जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया. ग्रेजुएट होने के बाद अमृता ने फाइनेंस से एमबीए करते हुए, पोस्ट ग्रेजुएशन की और फिर सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से कराधान कानूनों का अध्ययन करते हुए अपने ज्ञान के स्तर को और बढ़ाया. पढ़ाई के साथ-साथ अमृता का बचपन से ही खेलों के प्रति भी विशेष लगाव था. स्कूलिंग के दौरान भी वह मौका मिलने पर इनमें भाग लेती रहती थी. 

अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत अमृता फडणवीस ने सन 2003 में एक्सिस बैंक के कार्यकारी कैशियर के रूप में की और बाद में नागपुर में एक्सिस बैंक की व्यावसायिक शाखा का नेतृत्व भी किया.

दिसंबर 2005 में अमृता रानडे की शादी मशहूर भारतीय राजनीतिज्ञ देवेंद्र फड़नवीस से हुई और अमृता रानडे, अमृता फडणवीस हो गयी.  अमृता फडणवीस की एक बेटी है जिसका नाम दिविजा फड़नवीस है. सन 2014 में महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के दौरान, अमृता फडणवीस ने नागपुर में अपने पति देवेंद्र फडणवीस के लिए सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार किया और वह जीतकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने.

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता अपनी गायकी और सोशल मीडिया अपीयरेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहती है. इसके साथ ही अक्सर वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर आती हैं.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से उनकी यह पत्नी अमृता फडणवीस बहुत प्यार करती है, और बताती है कि जब भी हम दोनों में आपस में कोई बहस होती है तो देवेंद्र पहले सॉरी बोलते हैं. अमृता कहती है कि देवेंद्र मानते हैं कि एक सुखद शादीशुदा जीवन का तथ्य यह है कि पति को पहले सॉरी बोलना चाहिए. अमृता घर में खुद को बॉस मानती है, जबकि देवेंद्र को डिसीजन मेकर बताती हैं.

अमृता फडणवीस को रोमांटिक फिल्में बहुत पसंद हैं तो उनके हस्बैंड देवेंद्र फडणवीस को जाने भी दो यारो, थ्री इडियट्स, जैसी लॉजिकल फिल्में पसंद हैं.

अमृता फडणवीस एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका भी हैं, और उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस भी दी है. इस तरह वह खुद को सोशल और एंटरटेनमेंट की दुनिया से खुद को जोड़ें रखती है. अमृता ने कई व्यावसायिक और सामाजिक फिल्मों के लिए प्रोफेशनली गया भी है. प्रकाश झा की जय गंगाजल में सब धन माटी के गीत से एक पार्श्व गायक के रूप में अमृता ने पहली बार सिंगिंग सेक्टर में प्रोफेशनल काम किया था.

बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बायोग्राफ़ी पर बनी एक बायोपिक संघर्ष यात्रा में भी अमृता ने एक गीत गाया था. अमृता ने मुंबई पुलिस के कल्याण के लिए प्रतिष्ठित चैरिटी कार्यक्रम उमंग -2017 और उमंग 2018 में भी अपनी प्रस्तुति दी थी.

सितम्बर 2025 में अमृता फडणवीस को अपनी बोल्ड ड्रेस के लिए काफी आलोचना और ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा.  

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का