aditi mittal the stand up comedian

अदिति मित्तल द स्टैंड अप कॉमेडियन

अदिति मित्तल भारत की मोस्ट फेमस महिला स्टैंड-अप कॉमेडियन्स में से एक हैं, अपने तीखे ह्यूमर और बोल्ड थिंकिंग के साथ साथ अदिति इंडियन कॉमेडी सीनस में महिलाओं की आवाज निकालने के लिए भी जानी जाती है.

मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मी अदिति मित्तल ने अपनी पढ़ाई इंग्लिश लिटरेचर में की और फिर मीडिया एंड कम्युनिकेशन सेक्टर में काम करना शुरू किया. हालांकि  अपने प्रोफेशनल करियर शुरुआत में अदिति को एक राइटर और एडवरटाइजिंग प्रोफेशनल के रूप में पहचान मिली थीं, लेकिन उनका रुझान हमेशा से परफॉर्मेंस और स्टोरीटेलिंग की तरफ ही रहा, और आगे चलकर उसी में उन्होंने नाम भी कमाया.
 
खुद का नेटफ्लिक्स शो रिलीज होने वाली भारत की चुनिंदा कॉमेडियन्स में से अदिति मित्तल भी एक हैं, अदिति को 2017 में आये उनके कॉमेडी शो थिंग्स दे वुडन्ट लेट मी से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने गर्ल मीट्स माइक नाम का पॉडकास्ट शुरू किया, जिसमें वो समाज और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बेबाक राय रखती थी.

जिंदगी में कभी कभी कुछ मुलाकातें इतनी गहरी छाप छोड़ जाती हैं कि वर्षों बाद भी उनका असर ज्यों का त्यों बना रहता है, ऐसी ही एक सच्ची और भावनाओं से भरी घटना मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन अदिति मित्तल और एयर इंडिया की फ्लाइट अटेंडेंट प्रीति के बीच भी घटी थी, जब सन 2017 में लंदन में परफॉर्म कर रहीं अदिति को अचानक अपने पिता के निधन की खबर मिली.

जैसे ही पिता की मृत्यु की खबर अदिति को मिली, उन्होंने तुरंत फ्लाइट से मुंबई लौटने का निर्णय लिया, लेकिन उस सफर में वो टूटी हुई, शब्दहीन और गहरे शोक में डूबीं थी. तभी उनकी मुलाकात इस जर्नी में एयर इंडिया की फ्लाइट अटेंडेंट प्रीति से हुई, जो उनके जीवन के उस मुश्किल पल में एक भावनात्मक सहारा बन गईं. प्रीति ने अदिति की आंखों में छिपे दर्द को भांपकर बिना कुछ पूछे उन्हे पानी और हॉट ड्रिंक दी, बार-बार हालचाल पूछा और मुस्कुराकर साथ बैठने की कोशिश की. उस समय एयर अटेंडेंट प्रीति की यह एक सामान्य सेवा नहीं थी, बल्कि किसी अनजान इंसान की सच्ची हमदर्दी थी. जो अदिति के लिए जीवन की सबसे बड़ी यादगार बन गयी.

इस दौरान जब प्रीति ने आखिर में अदिति से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने बताया कि वो अपने पिता की मृत्यु के बाद भारत लौट रही हैं. यह सुनकर प्रीति ने कहा- जब भी मैं आपके पास से गुजरूं, आप अपने पापा की कोई एक मजेदार बात बताइए. यह एक सरल सुझाव था, लेकिन अदिति के लिए वह जीवन बदल देने वाला पल बन गया. इस प्रकार धीरे-धीरे उन्होंने अपने पिता की यादों को हंसी में पिरोना शुरू किया, और पिता की हर कहानी ने उनके दिल के बोझ को थोड़ा हल्का करना शुर कर दिया.

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का