abhishek sharma indian cricket player

अभिषेक शर्मा इंडियन क्रिकेट प्लेयर

अभिषेक शर्मा की गिनती भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए स्टार खिलाड़ियों में होती हैं. अभिषेक शर्मा एक बेहतरीन ऑलराउंडर प्लेयर हैं. बाएं हाथ से हार्ड हिटिंग बैटिंग और बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी करने वाले अभिषेक शर्मा डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते है. भूतपूर्व क्रिकेट स्टार युवराज सिंह के शिष्य के रूप में भी अभिषेक शर्मा पहचाने जाते है. 

इंडियन प्रीमियर लीग में अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. महज 16 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने वाले अभिषेक शर्मा सन 2024 आईपीएल में अपनी शानदार बल्लेबाजी के प्रदर्शन से सुर्खियों में आए थे. इसके बाद 6 जुलाई 2024 को अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला. 

अभिषेक शर्मा का जन्म 4 सिंतबर 2000 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था. अभिषेक के पिता का नाम राजकुमार शर्मा जो क्रिकेटर थे और बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करते हैं. अभिषेक शर्मा की मां का नाम मंजू शर्मा है, और वह एक गृहणी हैं. अभिषेक शर्मा की दो बहनें सानिया शर्मा और कोमल शर्मा है. 

अपने पिता राजकुमार शर्मा की देखरेख में ही अभिषेक शर्मा ने महज 3 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था, इस तरह उनके पिता ही उनके पहले कोच बने.

दिल्ली पब्लिक स्कूल, अमृतसर से अभिषेक शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की. अभिषेक शर्मा वह पढ़ाई में काफी होनहार थे.

गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्लब में क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने वाले अभिषेक शर्मा ने पंजाब के लिए अंडर-19 स्तर में खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने 2015-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया था. 25 फरवरी 2017 को अभिषेक शर्मा ने विदर्भ के खिलाफ पंजाब के लिए ए श्रेणी में डेब्यू किया. अपने पहले मैच में ही उन्होंने 46 रन बनाए और 2 विकेट लेकर तारीफ बटोरी. इसके बाद अभिषेक ने 6 अक्टूबर 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया, जिसमें उन्होंने 94 रन की शानदार पारी खेली और एक विकेट भी लिया.

दिसंबर 2017 में, अभिषेक शर्मा को सन 2018 की अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, भारत ने यह विश्वकप जीता तो उसमें अभिषेक शर्मा के शानदार प्रदर्शन का भी अहम योगदान रहा. 

2018 के आईपीएल ऑक्शन में अभिषेक शर्मा को पहली बार तत्कालीन दिल्ली डेयरडेविल्स की फ्रेंचाइजी ने 55 लाख रुपये में खरीदा था. फिर अभिषेक शर्मा  ने 12 मई 2018 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला, जिसमें 19 गेंदों पर 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर सभी को प्रभावित किया. हालांकि, दिल्ली की ओर से अभिषेक को ज्यादा मौके नहीं दिए गए और 2019 में अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिए जहाँ पर अभिषेक शर्मा को अपना टैलेंट दिखाने का पूरा मौका मिला, जिसका फायदा हैदराबाद की फ्रेंचाइजी को भी हुआ.

28 फरवरी 2021 को मध्य प्रदेश के खिलाफ पंजाब के लिए खेलते हुए, अभिषेक शर्मा ने 42 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा तब तक का सबसे तेज शतक बनाया था. 2022-23 सीजन के रणजी टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा को पंजाब टीम की कप्तानी भी सौपी गयी. 2023 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में पंजाब के लिए 51 गेंदों पर 112 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी. अपने इसी शानदार प्रदर्शन से अभिषेक शर्मा आईपीएल में जगह बनाने में सफल रहे.

यही वजह थी, कि आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.50 करोड़ रुपये की भारी धनराशि के साथ अभिषेक शर्मा को फिर से खरीदा. जिसे सही साबित करते हुए आईपीएल 2022 सीजन में उन्होंने 14 मैच खेलते हुए 133.13 के स्ट्राइक रेट से कुल 426 रन बनाए. 

फिर 2023 आईपीएल सीजन में 11 मैचों में 14.95 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए. इसीलिए हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए भी अपने साथ बरकरार रखा, और आईपीएल 2024 सीजन में अभिषेक शर्मा ने 16 मैचों में 204.22 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 484 रन बनाए, जिसमें 75* रन बेस्ट स्कोर बनाकर भी सुर्खियां बटोरीं.

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, अभिषेक शर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज 2024 में लिए भारतीय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चुना गया. अभिषेक शर्मा ने 6 जुलाई 2024 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अपना डेब्यू मैच खेला. फिर 7 जुलाई को अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए अपना पहला टी20 शतक बनाया और शौहरत बटोरी. तब वह सबसे कम पारियों में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे.

सितम्बर 2025 में एशिया कप में भी अपनी बेहतरीन परियों से अभिषेक शर्मा ने वह वही बटोरी. इस दौरान उनकी बहन कोमल शर्मा द्वारा लिखा गया भावुक मोटिवेटेड पोस्ट वायरल भी हुआ था.     

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का