aadishakti bhavani maa durga

आदिशक्ति भवानी माँ दुर्गा

माँ दुर्गा स्वयं आदि शक्ति हैं. शक्ति की यह देवी, राक्षसों का संहार करने वाली हैं. शेरांवाली, शैलपुत्री, स्कंदमाता, उमा, महागौरी, महाकाली आदि के नामों से भी इन्हे जाना जाता हैं. देवी माँ दुर्गा के अन्य नाम भवानी, अम्बिका, शिवानी, महादेवी, गणेश जननी भी है. भगवान शिव की अर्धांगनी माता पार्वती का ये मूल स्वरूप है. 

माता रानी दुर्गा देवी की अलग अलग रूपों में पूजा की जाती हैं और वे परिस्थिति के अनुसार अपना रूप बदलती हैं. जगदंबा रूप में वह अपने भक्तों बच्चों की सदैव रक्षा करती हैं और दुष्टों का संहार भी करती हैं. समस्त जगत के जीव भोजन के बिना जीवित नहीं रह सकते इसलिए देवी अन्नपूर्णा के रूप में माँ दुर्गा ही भोजन प्रदान करती है और जीव जगत का पालन पोषण करती हैं. शीतला माता भी इन्हीं देवी दुर्गा का रूप हैं.

प्रजापति दक्ष के घर में इन्ही देवी माँ दुर्गा ने पुत्री रूप में जन्म लिया और सती कहलाई. फिर भगवान शिव से इनका विवाह हुआ एवं जब सती रूप में इन्होने अपने प्राणों का त्याग किया. जिसके बाद विष्णु भगवान ने शिव जी को इनके मृत शरीर के मोह से मुक्त करने के सती के शरीर के टुकड़े किये तो इनके अंग जहाँ भी गिरे वहाँ शक्तिपीठों के रूप में माँ दुर्गा विराजमान हैं. 51 शक्तिपीठों के साथ महादेव के भैरव रूप भी रहते हैं.

माता दुर्गा फिर पर्वत राज हिमालय के घर जन्म लेती हैं, तो पार्वती कहलाती हैं. अपनी आराधना से महादेव को समाधि से जगाती हैं. उन्हें पति के रूप में प्राप्त करने के लिए ब्रह्मचारिणी रूप में कठिन तपस्या करती हैं. दुर्गा माता जब भी जन्म लेती हैं तो महादेव को प्राप्त कर लेती हैं, महादेव वैराग्य से बाहर इन्हीं के कारण आते हैं. 

माँ दुर्गा जी स्कंद अर्थात कार्तिकेय जी की माता भी हैं. इन्ही माँ दुर्गा ने दुष्ट दानव महिषासुर का वध कात्यायनी रूप में किया तो रक्तबीज नामक दुष्ट राक्षस का वध करने के लिए इन्होने माँ काली का रूप धरा. 

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का