प्रियांश आर्या भारत के एक युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटर है,वह एक मिडल क्लास फॅमिली से आते है, उनके माता-पिता सरकारी स्कूल में टीचर है. प्रियांश आर्या का जन्म 18 जनवरी 2001 को हुआ था.
आईपीएल ऑक्शन 2024 में जब पहली बार उन पर बोली लगी तो किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खिलाडी इतना महंगा बिकेगा. अब इसे किस्मत कहें या कुछ और क्योंकि आईपीएल ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले प्रियांश आर्या सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के ख़िलाफ़ खेल रहे थे.
इस मैच में उत्तर प्रदेश का बॉलिंग अटैक भुवनेश्वर कुमार और पीयूष चावला जैसे अनुभवी गेंदबाज़ों से भरा था, जिसे प्रियांश आर्या ने अपने जबरदस्त खेल से 43 गेंदों पर 102 रन बनाते हुए उधेड़ कर रख दिया. प्रियांश आर्या की इस खतरनाक परफॉर्मेंस ने अगले दिन आईपीएल ऑक्शन में उनकी बोली को भी बहुत बढ़ा दिया.
प्रीति जिंटा की मालिकियत वाली पंजाब की प्रेंचाईजी ने प्रियांश आर्या को आईपीएल 2025 के लिए पहली बार 3.8 करोड़ रुपए में ख़रीदा.
इससे पहले भी प्रियांश आर्या दिल्ली प्रीमियर लीग के एक मैच में एक ही ओवर में छह छक्के लगाकर सुर्ख़ियों बटोर चुके थे.
अपनी कीमत को सही साबित करते हुए प्रियांश आर्या ने आईपीएल 2025 के शुरूआती मैचों से बल्ले से कमाल दिखाना शुरू कर दिया. जिसमें तत्कालीन चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 42 गेंदों पर खेली गयी 103 रन की पारी ने उनके सेलेक्शन को सही साबित किया. सामान्य सी समझी जाने वाली पंजाब किंग्स ने पहली बार आईपीएल में फाइनल तक का सफर तय किया हालाँकि वह टूर्नामेंट नहीं जीत सकी, लेकिन पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 की रनरअप बनी, जिसमें प्रियांश आर्या की बेहतरीन बल्लेबाजी का अहम् योगदान रहा.
आईपीएल 2026 में भी प्रियांश आर्या ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी को जारी रखते हुए चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 210 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 11 बोलों में 39 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए पंजाब किंग्स को तेज शुरुआत दी जिसके दम पर उनकी टीम 210 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल करने में सफल रही. उनकी इस पारी की बहुत सराहना की गयी.
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार