शरद पवार महाराष्ट्र की राजनीती के पितामह माने जाते है. जीवन के 8 दशक पार कर चुके शरद पंवार आज भी मराठा राजनीती के चाणक्य है. न केवल महाराष्ट्र अपितु शरद पवार देश की राजनीति में भी समय समय पर अपनी भूमिका का लोहा मनवाते रहे है. वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, केंद्रीय रक्षा मंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. राजनीति के अलावा शरद पवार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. सन 2017 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.
शरद पवार का जन्म 12 दिसंबर 1940 को महाराष्ट्र में हुआ था. उनका पूरा नाम शरद गोविंदराव पवार है. उनके पिता का नाम गोविंदराव पवार और माता का नाम शारदाबाई पवार था, जिनके ग्यारह बच्चों में से शरद पवार एक हैं. शरद पवार ने बृह्न महाराष्ट्र कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पुणे से पढाई की है.
1 अगस्त सन 1967 को प्रसिद्ध टेस्ट क्रिकेटर सदाशिव शिंदे की बेटी प्रतिभा से शरद पवार ने शादी की थी. जिनसे उनकी एक मात्र संतान उनकी बेटी सुप्रिया सूले हैं.
अपने राजनीतिक जीवन में वह छह बार विधायक, एक बार विधान परिषद सदस्य, सात बार लोकसभा सांसद और तीन बार राज्यसभा सांसद के रूप में चुने गए.
राजनीती के दांव पेंच शरद पवार ने महाराष्ट्र के दिग्गज नेता यशवंतराव चव्हाण से सीखे है, अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शरद पवार ने बहुत कम उम्र में, सन 1956 में, गोआ की स्वतंत्रता के लिए प्रवरनगर में प्रदर्शन करते हुए की थी, जिसके बाद वे 1962 में पूना जिला यूवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने. सन 1960 से सक्रिय राजनीती में भाग लेते हुए, 1999 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से अलग होकर शरद पंवार ने अपनी अलग पार्टी एन सी पी का गठन किया, जिसके वह लगभग 24 साल तक अध्यक्ष रहे.
सन 2023 में अचानक एन सी पी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया.
उन्होंने कहा कि मैंने एक लंबे समय तक पार्टी का नेतृत्व किया है और अब मैं उम्र के उस पड़ाव पर हूं, जहां से मुझे लगता है कि अब इस दायित्व से मुझे मुक्त हो जाना चाहिए.
इसके बाद जुलाई 2023 में जब एनसीपी की मुख्य धुरी माने जाने वाले अजीत पवार ने बीजेपी ज्वाइन की तो वह शरद पवार के लिए बड़ा झटका था, किन्तु शरद ने तब भी दृढ़ता दिखाते हुए कहा था कि वह पार्टी को फिर से मजबूत करेंगे और दमदार वापसी करेंगे.
2023 में जब अजित पवार ने शरद पवार से बगावत करते हुए एनसीपी के विधायकों के बड़े धड़े को इकठ्ठा करके, उद्धव ठाकरे की शिवसेना में शिंदे की तरह पार्टी पर कब्ज़ा कर लिया. एनसीपी के विधायकों को लेकर अजित पवार महाराष्ट्र की तत्कालीन शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे. इसके बाद अजित ने पार्टी पर अधिकार का दावा करते हुए अपने गुट को असली एनसीपी बताया था, जिस पर निर्णय देते हुए चुनाव आयोग ने फ़रवरी 2024 में एनसीपी के अजित पवार गुट को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी माना था. जिसके अनुसार अजित पवार को ही एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न दिया गया था.
इसके बाद शरद पवार गुट को एक नया नाम मिला जब चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरदचंद्र पवार नाम दिया. शरद पवार गुट ने अपने लिए चुनाव चिह्न बरगद का पेड़ और उगता सूरज की भी मांग करी थी जिस पर चुनाव आयोग ने अभी निर्णय नहीं लिया है. क्योंकि पवार गुट के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट ने प्रतिद्वंद्वी अजित पवार गुट को असली पार्टी के रूप में मान्यता देने और उसे घड़ी चुनाव चिह्न आवंटित करने के निर्वाचन आयोग के आदेश को चेलेंज करते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया था.
2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जब शरद पंवार ने कांग्रेस और शिव सेना उद्धव ठाकरे के साथ महा विकास अघाड़ी गठबंधन में चुनाव लड़ा तो एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. इन चुनावों में शरद पवार की पार्टी महज 10 विधान सभा सीटों पर सिमटकर रह गयी थी. लेकिन अपने महान व्यक्तित्व का परिचय देते हुए शरद पवार ने इस हार को स्वीकार करते हुए, जनता के जनादेश का सम्मान करने की बात कही थी.
6 अप्रैल 2026 को एक बार फिर से शरद पवार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, जिसे उन्होंने सक्रिय राजनीति में अपनी वापसी बताया. इस दौरान 60 वर्षों के संसदीय अनुभव के साथ, शरद पवार ने व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. हालांकि इस दौरान उनका स्वास्थ्य कुछ सही नहीं था और शपथ लेने के बादउन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 3 अप्रैल 2014 से शरद पवार लगातार भारतीय संसदीय प्रणाली के उच्च सदन राजयसभा के सदस्य बने हुए हैं.
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार