life story of kash patel

काश पटेल का जीवन परिचय

काश पटेल भारतीय मूल के प्रसिद्ध अमेरिकन है, जिन्हे डोनाल्ड ट्रम्प के 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीतने पर सीआईए का नया चीफ बनाया गया था. 

काश पटेल का जन्म 25 फरवरी, 1980 को न्यूयॉर्क में पूर्वी अफ्रीका से आए भारतीय अप्रवासी माता-पिता के घर में हुआ था. काश पटेल की जड़ें भारत के गुजरात में वडोदरा से भी जुडी हैं. 

रिचमंड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट करने के बाद काश पटेल ने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से अंतर्राष्ट्रीय कानून में सर्टिफिकेट के साथ कानून की डिग्री ली थी.

पढाई के बाद शुरू में शीर्ष कानून फर्मों में भूमिका हासिल करने के लिए काश पटेल को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इसीलिए उन्होंने एक सार्वजनिक वकील के रूप में अपना प्रोफेशनल करियर शुरू किया. काश पटेल ने मियामी की अदालतों में लगभग नौ साल तक कड़ी मेहनत, जहाँ पर उन्होंने हत्या, नार्को-तस्करी और वित्तीय अपराधों सहित बड़े जटिल मामलों को संभाला.

डोनाल्ड ट्रंप के 2014 में पहली बार राष्ट्रपति बनने पर काश पटेल ने उनके पहले कार्यकाल में रक्षा और खुफिया एजेंसियों में विभिन्न उच्च-स्तरीय पदों पर कार्य करके खुद को साबित किया. काश पटेल रिपब्लिकन हाउस कर्मचारी भी रह चुके है.

काश पटेल को डोनाल्ड ट्रंप का सबसे वफादार व्यक्ति माना जाता है. डोनाल्ड ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल में काश पटेल उनके सलाहकारों के समूह में शीर्ष पद पर कार्यरत थे. 

काश पटेल सन 2019 में हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्टाफ में भी थे, और उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में मौजूद कई सुरक्षा और रक्षा मुद्दों पर अपने विचारों से डोनाल्ड ट्रम्प को प्रभावित किया था.

अगस्त 2025 में काश पटेल, एफबीआई के निदेशक थे, तो उनकी प्रेमिका और कंट्री सिंगर एलेक्सिस विल्किंस ने अपने और पटेल के बीच 19 साल के ऐज गैप के मुद्दे पर बात की थी तो व्क़ह सुर्ख़ियों में आ गयी थी. दरसअल एलेक्सिस विल्किंस ने अपना मत रखते हुए कहा था कि एमएजीए की दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिनकी उम्र में बहुत बड़ा अंतर है.

साथ ही उन्होंने कहा था कि मुझे किसी के सामने खुद को सही साबित नहीं करना है, क्योंकि मुझे पता है और जो मुझे जानते है उन्हें यह स्पष्ट है कि मै अपनी उम्र के किसी व्यक्ति को डेट नहीं कर सकतीं. विल्किंस तब 26 साल की थी और काश पटेल उनसे 19 साल बड़े 45 साल के थे.
 
अपने रिलेशन के बारे में बताते हुए एलेक्सिस विल्किंस ने कहा कि ये सम्बन्ध हमेशा हमारे, हमारे दोस्तों और हमारे आस-पास के सभी लोगों के लिए बहुत मायने रखता है. और इन्हे ऐसी बातों को सही ठहराने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि ये सभी अच्छे से जानते है.

साथ ही विल्किंस ने कहा था, कि उनका रिश्ता एक अच्छी राह पर है. सगाई या शादी की भविष्य की योजनाओं के बारे में, विल्किंस ने कहा था कि वे अभी भी अपनी नई, भागदौड़ भरी ज़िंदगी में ढल रहे हैं और पर्सनल लाइफ के उन कामों को अब शुरू कर पा रहे हैं जो व्यापार और अन्य कारणों से टल गए थे.

तभी विल्किंस ने यह भी बताया था कि उन्हें अपने इंस्टाग्राम कमेंट्स से हनीपोट शब्द को ब्लॉक करना पड़ा क्योंकि उन्हें एपस्टीन विवाद में घसीटा गया था. मुझ पर एक इज़राइली एजेंट होने का आरोप लगाया गया था.

एलेक्सिस विल्किंस ने खुद बताया कि एफबीआई निदेशक बनने से कई साल पहले से वह काश पटेल को डेट कर रही है. काश पटेल की मुलाकात एलेक्सिस विल्किंस से नैशविले में एक दोस्त की पार्टी में हुई थी, जहाँ वह रहती हैं, इस पार्टी में एलेक्सिस विल्किंस की पहले जाने की उनकी प्लानिंग भी नहीं थी. 

सितम्बर 2025 में काश पटेल एक बार फिर चर्चाओं में आये जब चार्ली क्रिक हत्याकांड के बाद उनकी एफ बी आई निदेशक की भूमिका पर सवाल उठने लगे.  

Read more at headlineshunt :

  •     पलक सिधवानी का जीवन परिचय
  •     अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
  •     रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
  •     केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
  •     शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
  •     श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
  •     सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
  •     अनसूया सेनगुप्‍ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
  •     हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
  •     आयुष बडोनी का जीवन परिचय
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का