जॉर्जिया मेलोनी अंतराष्ट्रीय राजनीतिक नेता और इटली की प्रधानमंत्री है. उनका जन्म 5 जनवरी, 1977 को इटली के रोम में हुआ था. उनकी परवरिश मिडिल रोम के मजदूर वर्ग क्षेत्र गरबाटेला में हुई.
महज एक साल की उम्र में जॉर्जिया मेलोनी के पिता उनकी माँ से अलग हो गए थे, जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें उनकी सभी जिम्मेदारियां उठाई और पालन पोषण किया. छोटी उम्र से ही जॉर्जिया मेलोनी को माता-पिता के सैपरेशन का दर्द झेलना पड़ा. इसलिए वह अपनी मां और बहन के साथ जल्द ही घर की जिम्मेदारी उठाने लगीं थी. इस दौरान उन्होंने नाइट क्लब में बार टेंडर का भी काम किया.
फिर उनका राजनीति और इटेलियन नेशनल आइडेंटिटी में इंटरेस्ट जगा तो 15 साल की उम्र में, वह इटेलियन सोशल मूवममेंट (एमएसआई) में शामिल हो गईं, एम एस आई पोस्ट फासिस्ट एसोसिएशन के विचारों से जुड़ी एक राइटविंग पार्टी है. इस प्रकार जॉर्जिया मेलोनी ने राजनीति में अपने शुरुआती कदम बढ़ा दिए. सन 2006 में जॉर्जिया मेलोनी 29 की छोटी सी उम्र में इटली की सांसद बनीं और फिर बर्लुस्कोनी की चौथी सरकार के दौरान वे सबसे कम उम्र की युवा मामलों की मंत्री भी बनी थीं.
सन 2012 में जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ब्रदर्स ऑफ इटली नामक एक नयी पार्टी की नीव रखी. इसके बाद से वह अपनी पार्टी को लीड कर रही हैं. सन 2022 उनके करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जब जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं. .
जॉर्जिया मेलोनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अक्टूबर 2023 में अपने लॉन्गटाइम पार्टनर टीवी जर्नलिस्ट एंड्रिया जियाम्ब्रूनो से लगभग एक दशक पुराने अपने रिश्ते को खत्म करते हुए ब्रेकअप किया था. यह सब टेलिकास्ट के दौरान लीक हुए ऑफ-एयर क्लिप्स में जियाम्ब्रूनो द्वारा की गयी अश्लील और लिंगभेदी टिप्पणियां की वजह से हुआ था. मेलोनी एक सिंगल मदर हैं और वे अपनी बेटी जिनेवरा जिसका जन्म सन 2016 में हुआ था को अकेले परवरिश करके पाल रही हैं.
सिंपल लाइफ जीना पसंद करने वाली जॉर्जिया मेलोनी अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों और फैमिली टाइम के बीच बैलेंस बनाए रखती हैं. वह फैमिली वैल्यूज और ट्रेडिशनल इटैलियन कल्चर को फॉलो भी करती है और सपोर्ट भी.
इटली चुनावों में एक बड़ी जीत हासिल करके जॉर्जिया मेलोनी ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी थी. सन 2022 में जब जॉर्जिया मेलोनी पहली बार इटली की प्रधानमंत्री बनी तो उनकी उम्र 45 वर्ष थी और वह इटली के इतिहास की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी. इस सरकार में जॉर्जिया मेलोनी ने एक दक्षिणपंथी गठबंधन का नेतृत्व किया था, जिसने 43 फीसदी वोट हासिल करते हुए इटली की सत्ता पर कब्ज़ा किया था.
इटली की प्रधानमंत्री बनने से पहले जॉर्जिया मेलोनी एक समय होटल में एक मामूली वेट्रेस थीं. जिसका जिक्र करते हुए जॉर्जिया मेलोनी ने खुद रिमिनी मीटिंग में कहा था, मैंने सांसद की तुलना में एक वेट्रेस के रूप में अधिक सीखा है. वर्किंग क्लास रोमन बैकग्राउंड वाली मेलोनी को राजनीति में आने से जीवन में कई बड़े संघर्षों का सामना करना पड़ा. एक पूर्णकालिक राजनेता बनने से पहले जॉर्जिया मेलोनी ने वेट्रेस, बार टेंडर और नैनी जैसी कई नौकरियां की थीं.
जॉर्जिया मेलोनी रोम के सबसे फेमस नाइट क्लब में से एक पाइपर क्लब में काम करती थीं. सन 2008 में इटली के तत्कालीन प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने जॉर्जिया मेलोनी को देश का यूथ मिनिस्टर नियुक्त करते हुए पहली बार एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी. जॉर्जिया मेलोनी के नाम इटली की सबसे युवा यूथ मिनिस्टर बनने का रेकार्ड भी है.
जॉर्जिया मेलोनी को एक रूढ़िवादी अपने देश की पारम्परिक और सांस्कृतिक सभ्यता से प्रेम करने वाला नेता माना जाता हैं. वह समलैंगिकता का विरोध करती हैं. जॉर्जिया मेलोनी की पार्टी को सन 2018 के इटली के चुनावों में सिर्फ 4.5 फीसदी ही वोट मिले थे लेकिन इसके बाद ब्रदर्स ऑफ इटली की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया.
जॉर्जिया मेलोनी रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण से पहले रूस के साथ अच्छे संबंधों के पक्ष में भी थीं. लेकिन, अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने खुलकर यूक्रेन का समर्थन किया और उसे हथियार भेजने जैस सपोर्ट की बात भी कही थी. जॉर्जिया मेलोनी ने इतालवी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी की भी प्रशंसा की थी. यहीं नहीं, वह 2020 में नाजी सहयोगी और MSI के सह-संस्थापक जियोर्जियो अल्मिरांटे की प्रशंसा करके भी विवादों में आ गयी थीं.
भारत और तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ भी जॉर्जिया मेलोनी के काफी अच्छे अंतराष्ट्रीय सम्बन्ध रहे है और दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त माने जाते है. इन दोनों की मुलाकातें अक्सर चर्चा में रहती है और सुर्खियां बटोरती है. नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की तसवीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है और सुर्खियां बटोरती है.
सन 2023 में दुबई में हुए COP28 शिखर सम्मेलन के दौरान जब नरेंद मोदी और जॉर्जिया मेलोनी मिले थे, तो जॉर्जिया मेलोनी की Good friends at COP28 वाली सेल्फी काफी वायरल हुई थी.
इटली में हुए 2024 के G7 समिट के दौरान भी जॉर्जिया मेलोनी ने श्री नरेंद्र मोदी को सम्मलेन में विशेष सम्मान और स्थान दिया, यद्यपि भारत G7 संघ का सदस्य भी नहीं है बावजूद इसके जॉर्जिया मेलोनी की इस गर्मजोशी ने भारतीयों का दिल जीत लिया था. इस दौरान मेलोडी टीम की तरफ से हैलो कैप्शन वाले जॉर्जिया मेलोनी के इंस्टाग्राम वीडियो ने भी दुनियाभर में चर्चा बटोरी थी.
अप्रैल 2026 में मिडल ईस्ट के देशों में चलते तनाव के कारण वेरोना में एक कार्यक्रम के दौरान मेलोनी एक बड़ा निर्णय लेते हुए तत्कालीन स्थिति के अनुसार इसराइल के साथ इटली के रक्षा समझौते के रिन्यूअल को रोक दिया था, जिसे उनका बड़ा और साहसिक कदम बताया गया था.
मई 2026 में जब तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव में इटली पहुंचे तो रोम में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया और दो बड़े नेताओं की ये मुलाकात बहुत खास रही. इस दौरान इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने खुद पीएम मोदी को रोम की सबसे मशहूर ऐतिहासिक जगह कोलोसियम घुमाया, फिर दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया और कार में सफर भी किया. और जैसा कि नरेंद्र मोदी और मेलोनी की हर मुलाकात में होता है, उनकी इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए.
इटली के इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास मेलोडी टॉफी गिफ्ट की है. मेलोनी ने इस गिफ्ट के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और सोशल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, थैंक यू फॉर द गिफ्ट. मेलोडी वर्ड मेलोनी और मोदी की दोस्ती का कॉम्बिनेशन वर्ड है, जो दोनों की एक दूसरे से जुडी सभी सोशल मीडिया पोस्टों का हैश टैग भी रहा है.
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार