life story of devendra fadnavis

देवेंद्र फडणवीस का जीवन परिचय

देवेंद्र फडणवीस भारतीय राजनीतिक जगत में एक बड़ा नाम है. भारतीय जनता पार्टी के लिए महाराष्ट्र की स्टेट पॉलिटिक्स में देवेंद्र फडणवीस ने ग्राउंड रुट वर्क किया है. महाराष्ट्र में पार्टी के स्तर और जनाधार को शिवसेना से लम्बे गठबंधन के बाद मजबूती प्रदान करते हुए आगे बढ़ाया है. 

देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई, 1970 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था. कानून संकाय में डिग्री और बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा रखने वाले देवेंद्र उच्च शिक्षित राजनेता है. देवेंद्र फडणवीस की वाइफ का नाम अमृता फडणवीस है और वह एक इंडियन बैंकर, अभिनेत्री, गायिका और सामाजिक कार्यकर्त्ता भी है. देवेंद्र फडणवीस की वाइफ अमृता फडणवीस से एक बेटी है, जिनका नाम दिविजा फडणवीस है.  

सन 2014 एक एक लम्बे समय के बाद महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन की सरकार बनी, जिसके सूत्रधार उस समय के युवा चेहरे देवेंद्र फडणवीस ही थे. उन्होंने उस चुनाव में पार्टी के लिए अहम् भूमिका निभाई थी, जिसका पुरस्कार उन्हें भाजपा ने 2014 में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाकर दिया था.

2014 - 2019 के अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास, आर्थिक सुधार और शहरी विकास के संबंध में बड़ी योजनाएं लाकर आमूलचूल परिवर्तन किये. सोशल वेलफेयर, शासन में सुधार और स्थानीय समुदायों को मजबूत करने वाली कई पहल करते हुए, देवेंद्र फडणवीस हमेशा पारदर्शिता और आर्थिक विकास की भरपूर कोशिश करते हैं.

2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े से थोड़ा दूर रह गयी, जिसका कारण था महाराष्ट्र की तीन अन्य बड़ी राजनीतिक पार्टियों का गठबंधन बनाके चुनाव लड़ना. शिवसेना, एन सी पी, और कांग्रेस तीनो अन्य पार्टियों ने मिलकर सरकार तो बना ली मगर वह अधिक समय तक नहीं चल सकी, क्योंकि शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एन सी पी के शरद पंवार के नेतृत्व द्वारा अपनी ही पार्टी के बड़े हिस्से की अनदेखी की जा रही थी. दोनों पार्टियों में विरोधाभास के चलते जल्द ही विद्रोह हो गया और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना का और अजीत पवार के नेतृत्व में एनसीपी का एक बड़ा धड़ा पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह लेकर क्रमशः उद्धव ठाकरे और शरद पवार से अलग हो गया.

इन दोनों धड़ो, शिवसेना एकनाथ शिंदे और एनसीपी अजीत पवार ने महा विकास अघाड़ी गठबंधन से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर जून 2022 में महायुति गठबंधन का निर्माण किया और महाराष्ट्र में सरकार बनायीं. इस सारे घटनाक्रम का सूत्रधार देवेंद्र फडणवीस ही थे, उन्होंने ही एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को साधकर महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी अपनी प्रबुद्धता और नेतृत्व क्षमताओं को साबित किया था. इस सरकार में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने और देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार मुख्यमंत्री रहे.

2024 में विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव हुए तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा सीटों में से 233 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए, दो तिहाई से अधिक बहुमत की बम्पर जीत दर्ज की. इन चुनावों में बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में 145 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमे से 132 सीटे जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी. देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी और महा युति गठबंधन का कुशल नेतृत्व किया, जिसके लिए उन्हें गठबंधन ने विधायक दल का नेता चुनते हुए 2024 में महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री बनाया.

Read more at headlineshunt :

  •     किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का
  •     भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
  •     रेहाना फातिमा फेमस फेमिनिस्ट और सोशल एक्टिविस्ट
  •     आदिशक्ति भवानी माँ दुर्गा
  •     पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
  •     राधिका खेड़ा का जीवन परिचय
  •     देवेंद्र फडणवीस का जीवन परिचय
  •     ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
  •     सिद्धारमैया कर्नाटक की राजनीती के बड़े खिलाडी
  •     सुजाता सौनिक का जीवन परिचय
  •     शरद पवार का जीवन परिचय
  •     भारत के असली रतन है रतन टाटा
  •     भक्त प्रहलाद की भक्ति का पर्व होलिका दहन
  •     साक्षी मलिक भारतीय महिला पहलवान
  •     शतरंज के सिकंदर ग्राण्ड मास्टर रमेश बाबू प्रज्ञानन्द