स्मृति मंधाना भारत की मशहूर वूमन क्रिकेट प्लेयर है. वह अपने बेहतरीन खेल के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी एक बड़ी फैन फॉलोइंग रखती है.
स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ. स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना फॉर्मर डिस्ट्रिक्ट-लेवरल क्रिकेटर और माता स्मिता मंधाना हैं. स्मृति के भाई श्रवण मंधना भी डिस्ट्रिक्ट लेवरल क्रिकेटर रह चुका है. जब स्मृति मंधाना महज दो वर्ष की थी तभी स्मृति के माता पिता हमेशा के लिए माधवनगर, सांगली में आकर रहने लगे थे. जिसके बाद स्मृति मंधाना की पूरी शिक्षा और परवरिश माधवनगर, सांगली में ही हुई.
मशहूर म्यूजिक कम्पोजर डायरेक्टर पलाश मुच्छल को सन 2019 से डेट कर रही स्मृति मंधाना ने काफी लम्बे समय तक अपनी इस लव रिलेशनशिप को छुपाकर रखा. इस रिलेशनशिप का खुलासा स्वयं पलाश मुच्छल ने 2024 में एक सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये किया था. जिसके बाद 20 नवम्बर 2025 को स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से शादी कर ली. पलाश मुच्छल, भारत की मशहूर फीमेल सिंगर पलक मुच्छल के भाई है. इस तरह स्मृति मंधाना, पलक मुच्छल की भाभी भी है.
स्मृति मंधाना की शुरूआती शिक्षा दीक्षा मुंबई के एक प्रसिद्ध संस्थान शारदाश्रम विद्यामंदिर स्कूल में हुई. शारदाश्रम विद्यामंदिर स्कूल मुंबई युवा एथलीटों के लिए एक बैलेंस्ड एजुकेशनल एनवायरनमेंट प्रोवाइड कराने के लिए जाना जाता है. हाई स्कूल के दिनों में स्मृति मंधाना ने महाराष्ट्र के सांगली से ही अपनी शिक्षा जारी रखी. हाई स्कूल के दिनों में वह कठोर क्रिकेट प्रशिक्षण सत्र और शैक्षणिक जिम्मेदारियाँ निभा रही थीं.
अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, स्मृति मंधाना ने महाराष्ट्र के सांगली में ही चिंतामन राव कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बी कॉम में एडमिशन लिया और अपनी पढ़ाई और क्रिकेट की प्रतिबद्धताओं के बीच संतुलन बनाते हुए बैचलर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम) की डिग्री हासिल की. कॉलेज ने भी स्मृति मंधाना को अपनी शिक्षा जारी रखने के साथ-साथ प्रशिक्षण और मैच खेलने की अनुमति प्रदान की. स्मृति मंधाना क्रिकेट की तरह ही अपनी पढ़ाई के प्रति भी उतनी ही लगनशील थी. अपने व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बाद भी उनका अपने अकादमिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन इस बात का जीता जागता सबूत है.
स्मृति मंधाना के परिवार का क्रिकेट से विशेष जुड़ाव और लगाव रहा है. अपने भाई श्रवण मंधाना को स्टेट लेवल पर क्रिकेट खेलते हुए देखकर स्मृति का भी क्रिकेट से लगाव हो गया और फिर स्मृति ने अंडर 16 में खेला. स्मृति मंधाना जब केवल 11 वर्ष की थी तब वह अंडर 19 क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गयी.
क्योंकि स्मृति मंधाना को क्रिकेट विरासत में मिला था तो इनकी परवरिश एक ऐसे माहौल में हुई जो क्रिकेट के लिए बहुत अनुकूल था. भाई और पिता स्टेट लेवल पर क्रिकेट खेल चुके थे और क्रिकेट क्षेत्र से जुडी बारीकियों की विशेष जानकारी रखते थे.
दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया को मुंबई में खेले गए टेस्ट मैच में हराया तो इसमें स्मृति मंधाना का बड़ा योगदान रहा. इस जीत के बाद स्मृति मंधाना फेमस टी वी शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचीं जहाँ उनके साथ भारतीय मैन्स क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बैटर ईशान किशन भी उनके साथ थे.
केबीसी में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को अपने क्रिकेटर बनने की कहानी सुनाते हुए स्मृति मंधाना ने कहा कि मेरे पिता चाहते थे कि मै क्रिकेटर बनु क्योंकि वह अपनी नौकरी की वजह से क्रिकेट में करियर नहीं बना सके थे. जब मेरे पिता छोटे थे, तो उन्हें क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था मगर वह क्रिकेट को करियर के रूप में नहीं अपना सके. इसलिए वह चाहते थे कि उनके दोनों बच्चे क्रिकेट खेलें. मेरे पिता को उम्मीद थी कि मेरे दोनों बच्चो में से किसी एक को भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।। जब मैं बहुत छोटी थी तभी से क्रिकेट के बारे में सुनती आ रही हूं, और ऐसा कहा जा सकता है शायद जब मैं अपनी मां के गर्भ में थी तभी से मेरे क्रिकेटर बनने की शुरुआत हो गई थी.
स्मृति मंधाना की कैप्टेंसी में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को उनके होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में हराकर एक बार फिर अपने खेल और नेतृत्व क्षमता को साबित किया था.
स्मृति मंधाना ने रविवार, 16 जून 2024 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किये थे. इस मैच में 127 गेंदों में 117 बनाते हुए स्मृति मंधाना ने अपना छठा वन डे शतक बनाया, साथ ही अपनी इसी पारी की बदौलत स्मृति मंधाना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में मिलाकर 7000 रन भी पूरे किये थे और ऐसा करने वाली स्मृति मंधाना दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनी यहां भी 10000 रनों के रिकॉर्ड के साथ मिताली राज ही उनसे आगे है.
सन 2024 में स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलते हुए 122 बॉल्स में शानदार 100 रन बनाये, और इस प्रकार स्मृति ने पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज के 7 वनडे शतकों के रेकार्ड को तोड़ते हुए अपना आठवां एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट शतक लगाया. अपने इस आठवें शतक के साथ स्मृति मंधाना उस समय भारत की ओर से सर्वाधिक एकदिवसीय क्रिकेट शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर बन गयी थी.
17 सितम्बर 2025 को स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए महज 91 बोलों में ताबड़तोड़ 117 रनों की पारी खेली, यह उस समय किसी भारतीय महिला क्रिकेटर द्वारा लगायी गयी दूसरी सबसे तेज सेंचुरी थी. इस पारी में शतक तक पहुंचने के लिए मंधाना को 77 गेंदों का सामना करना पड़ा. किसी भारतीय महिला क्रिकेटर द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक का रेकॉर्ड भी तब स्मृति मंधाना के ही नाम था, जो उन्होंने जनवरी 2025 में 70 गेंदों में शतक लगाकर बनाया था.
2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वकप विजेता बनाने में स्मृति मंधाना का विशेष योगदान रहा, उन्होंने पूरे विश्वकप 2025 टूर्नामेंट में 434 रन बनाकर एक विश्वकप में किसी भारतीय महिला क्रिकेटर द्वारा बनाये गए सर्वाधिक रनो के रेकॉर्ड को भी तोडा. यह रिकॉर्ड पहले स्टार भारतीय महिला क्रिकेटर और पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज के नाम था.
वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण में स्मृति मंधाना के नेतृत्व में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने फाइनल मैच में एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताबी जीत हासिल की. इस मैच में भी स्मृति मंधाना ने कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों में ताबड़तोड़ 87 रन बनाये. स्मृति मंधाना के खेल के स्तर का इसी बात से पता लगाया जा सकता है कि टूर्नामेंट में वह सबसे अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप विनर भी रही.
नए नए कीर्तिमान स्थापित करती जा रही स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे मजबूत धुरी बन चुकी है.
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
ब्यूटीफुल मेहंदी डिज़ाइनस फॉर करवा चौथ
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
किस्सा सौरव गांगुली और डोना की शादी का