हरमनप्रीत कौर प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रिकेटर है. अपने खेल और शांत सौम्य स्वाभाव से उन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बनायी है।
महिला क्रिकेट विश्व कप में अपना दमदार खेल दिखाने वाली हरमनप्रीत कौर का नाम देश की उन चुनिंदा महिलाओं में शामिल है, जिन्होने अपनी प्रतिभा से युवा वर्ग को खासा प्रभावित किया है विशेष रूप से महिला वर्ग को। अपनी मेहनत से भारतीय महिला क्रिकेट को एक नया आयाम दिलाने में हरमनप्रीत कौर का महत्वपूर्ण योगदान है। वह आज एक ऐसा नाम बन चुकी है जो भारतीय युवतियों को क्रिकेट के प्रति रूचि दिलाने में अग्रणी है।
हरमनप्रीत कौर का जन्म 8 मार्च को सन 1989 में पंजाब प्रांत के मोगा में हुआ था। हमरमन के पिता का नाम हरमंदिर सिंह भुल्लर और माता का नाम सुखविंदर सिंह है। इनके पिता एक अच्छे वॉलीबॉल और बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। हरमनप्रीत की छोटी बहन मंजीत सिंह, मोगा के ही गुरु नानक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
जब हरमनप्रीत का दखिला ज्ञान ज्योति स्कूल एकेडमी में हुआ तो वह क्रिकेट से जुड गई। यह स्कूल उनके घर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर था। शुरुआती दौर में उन्हें कमलदीप सिंह ने क्रिकेट की बारीखियां सिखाई।
सन 2014 में हरमनप्रीत मुंबई आ गई क्योंकि यहां उनकी नौकरी भारतीय रेलवे में लगी थी। महान भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को अपना क्रिकेट आदर्श मानने वाली हरमनप्रीत ने अपना क्रिकेट करियर 20 वर्ष की आयु में सन 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किया। इसी वर्ष 2009 में ही उन्हें पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप खेलने का भी मौका मिला।
सन 2013 में जब इन्हे बांग्लादेश टूर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान बना कर भेजा गया तो इसी सीरीज में दूसरे मैच के दौरन हरमनप्रीत कौर ने अपना दूसरा शतक बनाकर खुद को साबित किया।
सन 2014 में आठ भारतीय महिलाओं ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया, जिनमे हरमनप्रीत कौर भी एक थी। हरमनप्रीत कौर के कैरियर में सन 2017 का महिला क्रिकेट विश्व कप कॉफी महत्वपूर्ण रहा, इसी विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 गेंद में 170 रन बना कर उन्होंने सबको चौंका दिया था।
सन 2022 में उनके नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता।
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के उद्घाटन संस्करण में विजेता बनने का गौरव मुंबई इंडियंस की टीम को हासिल हुआ, और हो भी क्यों न जिस टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर जैसी दमदार खिलाडी के हाथ में हो उसे रोक भी कौन सकता है। एक कप्तान के रूप में हरमनप्रीत कौर की भूमिका ने मुंबई इंडियंस की टीम को एक बड़ी बढ़त दी। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों का नेतृत्व करते हुए उनको विशेष महसूस कराया, और हरमनप्रीत के इस बूस्टर डॉज के साथ मुंबई इंडियंस के खिलाडियों ने फ्रेंचाइजी को महिला प्रीमियर लीग 2023 का विनर बना दिया।
जुलाई 2023 में हरमनप्रीत कौर बांग्लादेश दौरे पर ख़राब अम्पायरिंग का शिकार हुई तो उन्होंने इसका तुरंत विरोध दर्ज करते हुए अपना बल्ला विकेट पर दे मारा। उनके इस व्यवहार के लिए बैन लगाने की चर्चाएं काफी गर्म रही।
हरमनप्रीत कौर, 2023 में विज़डन के टॉप फाइव क्रिकेटर्स ऑफ दि ईयर में नाम दर्ज कराने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी।
डब्ल्यू पी एल 2025 के खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हुए हरमनप्रीत कौर ने न केवल 66 रनो की शानदार पारी खेली बल्कि तीसरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की बड़ी टीम को हराकर, मुंबई इंडियंस को दूसरी बार वूमेंस प्रीमियर लीग की ट्राफी दिला दी। 15 मार्च 2025 को खेले गए डब्ल्यू पी एल 2025 के फ़ाइनल मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में लीग का ख़िताब जीता।
महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 की विजेता टीम का नेतृत्व करने वाली हरमनप्रीत कौर का भारत के इस टूर्नामेंट जीतने में अहम् योगदान रहा। भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने अपना पहला विश्वकप हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ही 2025 में जीता। इस जीत ने हरमनप्रीत के लीडरशिप स्किल को स्थापित कर दिया।
डब्ल्यू पी एल के तीन सीजन्स में से दो का विजेता बनना हो या भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहली बार विश्व विजेता बनना ये बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई तो हरमनप्रीत कौर के कुशल नेतृत्व में, और यह उनकी लगातार की गयी मेहनत, लगन और परिश्रम का ही परिणाम था, कि उन्हें भारत सरकार के पद्म पुरस्कार पद्म श्री से सन 2026 में तत्कालीन राष्ट्रपति रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित भी किया गया।
ब्रज भूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
अदिति जेटली जडेजा वाइफ ऑफ अजय जडेजा
राम चंद्र अग्रवाल का जीवन परिचय
पलक सिधवानी का जीवन परिचय
शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय
रिवाबा जडेजा वाइफ ऑफ सर रविंद्र जडेजा
केवी कुटीर कुमार विश्वास का इको फ्रेंडली घर
सपना चौधरी वाइफ ऑफ़ प्रवीण कुमार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और उसका महत्त्व
अनसूया सेनगुप्ता एन एक्ट्रेस एंड प्रोडक्शन डिज़ाइनर
आयुष बडोनी का जीवन परिचय
पितृ पक्ष में कौवें को खाना खिलाने का वैज्ञानिक महत्त्व
प्रेमानंद जी महाराज श्री राधा जू के परम भक्त
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय
हनुमान भक्त महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार